8 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के आंदोलन में वामपंथी पार्टिया बढ़-चलकर भाग लेंगी



*जिला एवं पुलिस प्रशासन के आमंत्रण पर इंडिया गठबंधन के साथियों ने पैदल मार्च की जानकारी का पत्र सोपा

ग्वालियर इंडिया गठबंधन की ओर से देशव्यापी आंदोलन के तहत ग्वालियर में 8 अक्टूबर को अचलेश्वर से निकलने वाले जुलूस में वामपंथी पार्टियां भागीदारी करेंगी।

वामपंथी पार्टियों में सीपीआई के वरिष्ठ नेता म प्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य कौशल शर्मा एडवोकेट ,माकपा के जिला सचिव एम के जायसवाल भाकपा माले के विनोद रावत ने संयुक्त रूप से चर्चा कर बढ़कर रिश्तेदारी करने का निर्णय लिया है।
 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कौशल शर्मा, अशोक पाठक, संजीव राजपूत , शैलेश परमार, प्रकाश वर्मा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के रामविलास गोस्वामी, अखिलेश यादव, एवं जिला सचिव एमके जायसवाल भाकपा माले के विनोद रावत श्रीमती सुल्ताना बानो एवं मयंक रावत ने अपने आम कार्यकर्ताओं और आम जन से अपील करते हुए कहा है कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने जैसी साजिशों के खिलाफ देशभर में व्यापक विरोध कार्यवाही की जा रही है उसी के कड़ी में ग्वालियर में चुनाव आयुक्त के खिलाफ होने वाले जुलूस और प्रदर्शन में सभी को शामिल होने होना है।
यह जुलूस इंद्रागंज चौराहा होते हुए फुलवाग पर गांधी प्रतिमा के सामने पहुंचकर समाप्त होगा जुलूस और प्रदर्शन में होने वाली सभा को इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेता संबोधित करेंगे।

posted by Admin
30

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->