बृजेन्द्र सिंह जादौन लाल जी भाई पंच तत्व में विलीन
ग्वालियर। पूर्व सभापति नगर निगम ग्वालियर , भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ ग्वालियर के जिला मुख्य आयुक्त श्री बृजेंद्र सिंह जादौन के आज बुधवार को आकस्मिक निधन होने पर अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद मुरैना, पूर्व प्रथम महापौर मुरैना ,वर्तमान में राज्य मुख्य आयुक्त अशोक अर्गल शामिल हुए
उन्होंने भारत स्काउट गांइड की ओर से मुख्य आयुक्त जिला संघ ग्वालियर बृजेन्द्र सिंह जादौन को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ सहायक राज्य संगठन आयुक्त ग्वालियर शंकर सिंह, सुरेश चंद शर्मा, धीरज बंसल, प्रदीप अग्रवाल , नरेंद्र पिप्पल , प्रताप माहौर,कुशल जैन मुरैना आदि भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विनय अग्रवाल, सुरेश शर्मा, अजय मिश्रा, संजय तोमर, संजय त्रिपाठी, अंकित सिंघल, पूरन सिंह भदौरिया, प्रदीप गर्ग, जितेन्द्र पाठक, राजेश जायसवाल छोटू, मुकेश बाथम, रवि उपाध्याय आदि ने मुख्य जिला संघ आयुक्त के निधन पर शोक जताया है।