अचलेश्वर न्यास चुनाव: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

ग्वालियर| अचलेश्वर न्यास ट्रस्ट के चुनाव 11 अक्टूबर रविवार को संपन्न होने जा रहे हैं जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जिसमें दो प्रत्याशी वैश्य समाज से रवि शंकर गोयल एवं राजेश ऐरन हैं|  वही एक प्रत्याशी पंजाबी समाज से राजीव चड्डा चाचा तथा एक प्रत्याशी डॉ श्याम पाठक ब्राह्मण  समाज से है|  यह चुनाव माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ के आदेश पर किए जा रहे हैं|  समीकरण बताते हैं की अचलेश्वर न्यास के मतदाताओं में 50% से ज्यादा वैश्य समाज के वोट है यदि वैश्य समाज के मतदाता आपस में वोटो के विभाजन का काम करते हैं तो ऐसे में तीसरे प्रत्याशी पर भोले बाबा की कृपा हो सकती है, क्योंकि इसमें एक प्रत्याशी पिछले कई वर्षों से मंदिर में सेवा के नाम पर कोई कार्य नहीं किया|  वही एक अन्य प्रत्याशी पिछले कई वर्षों से भोले बाबा की सेवा में लगा हुआ है|  ऐसा माना जाता है कि न्यास के चुनाव जातिगत समीकरण पर होंगे, जबकि कुछ भक्तों का कहना है की मंदिर के अंदर समाजवाद नहीं होना चाहिए|  योग्य प्रत्याशी अध्यक्ष बनना चाहिए|  वही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपवाद में भी अवसर ढूंढने का मौका नहीं चूकते हैं|  विगत दिवस एक श्रद्धांजलि सभा में अपने चुनाव का प्रचार करते हुए देखे गए जो की हिंदू धर्म के हिसाब से अनुचित है| 

posted by Admin
99

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->