विधानसभावार सेवा ज्योति संकल्प यात्रा निकाली गई

ग्वालियर। “सेवा ज्योति संकल्प यात्रा” के लिये विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन ग्वालियर जिला मुख्यालय पर कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली संबोधन दिया। सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के उदबोधन को सुना और सेवा के संकल्प को अंगीकार किया। समारोह के पश्चात जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिये ज्योति संकल्प यात्रा को जनप्रतिनिधियों ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर रवाना किया। 
सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के तहत कृषि विश्वविद्यालय के आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक शर्मा, निगम सभापति मनोज तोमर, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अधिक संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। विकसित भारत संकल्प सभा के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सभा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति भी हुई। समारोह के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर विधानसभावार तैयार किए गए सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के दीपों को प्रज्ज्वलित किया। सभी रथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के लिये रवाना हुए। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा शहर के प्रमुख स्थानों से होती हुई निकली। यात्रा के दौरान लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ यात्रा में भागीदारी की। 

posted by Admin
31

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->