डा. धाकड़, डा. नीलिमा, डा. प्रशांत, डा. शिवम फिर किडनी ट्रांसप्लांट का इतिहास रचेंगे
ग्वालियर। गजराराजा मेडीकल कालेज के तहत आने वाला सुपर स्पेशलिटी हास्पीटल फिर एक नया इतिहास रचने जा रहा हैं। हास्पीटल में फिर से एक और किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी चल रही हैं। यह किडनी ट्रांसप्लांट नेफ्रोलाजी, यूरोलाजी सहित अन्य जुड़े विभाग डीन डा. आरकेएस धाकड़, डा. नीलिमा टंडन, डा. प्रशांत श्रीवास्तव व नेफ्रोलाजी के विभागाध्यक्ष डा. शिवम यादव की देखरेख में होगा।
ज्ञांतव्य हैं कि गत 30 अगस्त को छतरपुर निवासी कृष्णकांत गुप्ता के समक्ष किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सुपर स्पेशलिटी के विशेषज्ञ चिकित्सक उत्साह में है और अंग प्रत्यारोपण टीम के प्रमुख डा. प्रशांत श्रीवास्तव सहित नेफ्रोलाजी में एमडी मेडीसन व डीएम प्रमुख विशेषज्ञ डा. शिवम यादव के निर्देशन में फिर एक नये किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी चल रही हैं। यह किडनी ट्रांसप्लांट एक 35 वर्षीय युवक का होना है और उसकी मां ने उसे किडनी देने का निर्णय लिया है। इस किडनी ट्रांसप्लांट के लिये अब मेडीकल कालेज के डीन डा. आरकेएस धाकड़ ने चिकित्सा व ट्रांसप्लांट टीम में शामिल सभी प्रमुख चिकित्सक डा. प्रशांत श्रीवास्तव, डा. नीलिमा टंडन, डा. शिवम यादव, डा. विकास जैन को सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिये हैं। इसी कारण अब किडनी डोनर मां और उनका मरीज बेटा चिकित्सकों की निगरानी में है और अब उसकी फिटनेस रिपोर्ट के बाद किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।
किडनी ट्रांसप्लांट अब ग्वालियर में, दिल्ली नहीं भागना पड़ेगाः डा. धाकड़
इधर जीआर मेडीकल कालेज में व्यापक सुधार व नये नये चिकित्सा उपकरण लाकर व उसके संबंध चिकित्सालयों में विस्तार की पहल करने में सबसे आगे रहने वाले डा. आरकेएस धाकड़ का कहना है कि अब हम सुपर स्पेशलिटी हास्पीटल को अंग प्रत्यारोपण की दिशा में एक माडल सेंटर बना रहे हैं। अब किडनी के ट्रांसप्लांट के लिये मरीजों को दिल्ली व अन्य शहरों में भागना नहीं पड़ेगा। उन्हें कम कीमत पर बेहतर उपचार व ट्रांसप्लांट की सुविधा यही उपलब्ध होगी। डा. धाकड़ ने कहा कि उनके पास योग्य व अनुभवी चिकित्सकों की टीम हैं जो हर प्रकार का इलाज करने में सक्षम हैं।