फूलबाग में रामलीला का आयोजन 9 से
ग्वालियर| श्रीरामलीला समारोह समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 9 से 21 अक्टूबर तक फूलबाग स्थित मैदान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला का मंचन रात्रि आठ बजे से किया जाएगा।हर बार की तरह इस बार भी रामलीला में बेहतरीन कलाकार अभिनय करेंगे। इस रामलीला के आयोजन के लिए गठित रामलीला समारोह समिति के अध्यक्ष राधेश्याम भाकर, स्वागत अध्यक्ष मयंक गर्ग, कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल, समिति के महासचिव विजय गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यकुमार मिश्रा, रमेश चौरसिया, विजय गर्ग, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार फूलबाग मैदान में दर्शकों को बैठने के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है।