वन्यजीव संरक्षण के संदेश से गूंजा चिड़ियाघर, निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

ग्वालियर। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा गांधी प्राणी उद्यान में वन्यप्राणी सप्ताह-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गांधी प्राणी उद्यान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को वन्यप्राणी संरक्षण एवं पर्यावरण से जुड़े चार विषय दिए गए, जिनमें से किसी एक विषय पर निबंध लिखना था। प्रतियोगिता के विषय थे ‘वन्यजीव संरक्षण का महत्व’, ‘बाघों का संरक्षण और भारत में उनकी स्थिति’, ‘वन्यजीवों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव’ तथा ‘वनों की कटाई और वन्यजीवों पर इसका प्रभाव’।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी लेखन प्रतिभा के साथ-साथ वन्यजीवों एवं पर्यावरण के प्रति अपनी समझ और संवेदनशीलता को भी प्रस्तुत किया। मिडिल कक्षा के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 200 शब्द तथा हायर एजुकेशन के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 400 शब्द का निबंध लिखना अनिवार्य किया गया था। विद्यार्थियों ने निर्धारित समय में अपने विचारों को प्रभावी ढंग से निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को वन्य प्राणी संरक्षण के महत्व, जैव विविधता बनाए रखने, प्राकृतिक आवासों की रक्षा करने तथा पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी डॉ. उपेन्द्र सिंह यादव, क्यूरेटर गौरव परिहार, अनुराग सिंह गुर्जर, योगेन्द्र सिंह दंडोतिया, अमित देवस्थली एवं इकरार बेग सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->