लंबित ईएफआईआर, ई-जीरो एफआईआर का पुलिस अधिकारी शीघ्र निराकरण करेंः एसएसपी धर्मवीर सिंह

- तकनीकी पोर्टल के प्रभावी संचालन के संबंध में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित 
ग्वालियर। थानों में लंबित ई-एफआईआर एवं ई-जीरो एफआईआरओं की विवेचना अधिकारी विवेचना कर उसका शीघ्र निराकरण करें। वहीं साइबर अपराधों से बचने के लिये विवेचक तकनीकी प्रशिक्षण लें जिससे जिलेवासी साइबर अपराधों से बच सकें। यह बात एसएसपी धर्मवीर सिंह ने तकनीकी पोर्टल के प्रभावी संचालन के संबंध में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में कहीं। 
शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने डीएसपी और थाना प्रभारियों की बैठक लेकर लंबित जीरो एफआईआर एवं ई-एफआईआर की थाना-वार समीक्षा की। इस दौरान एसएसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों में टीम गठित कर अपराधियों को गिरफ्तार कर प्रकरणों का निराकरण किया जाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अपराधों के स्वरूप में लगातार बदलाव हो रहा है और पुलिसिंग में तकनीक का उपयोग अत्यंत आवश्यक हो गया है। विभिन्न तकनीकी पोर्टल एवं डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर विवेचना को गति प्रदान की जा सकती है तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षों में साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हुई है, जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। ऐसे अपराधों के प्रभावी अनुसंधान एवं आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तकनीकी रूप से दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है।
बैठक के उपरांत साइबर अपराधों की उत्कृष्ट विवेचना, ई-जीरो एफआईआर एवं साइबर संबंधी विभिन्न तकनीकी पोर्टल के प्रभावी संचालन के संबंध में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में साइबर एक्सपर्ट डॉ. कुलभूषण यादव ने साइबर अपराधों की उत्कृष्ट विवेचना के संबंध में विशेष तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा, डॉ. शिवेश सिंह बघेल सहित जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->