राजस्व वसूली को और अधिक प्रभावी बनाएः निगम आयुक्त
ग्वालियर। निगम आयुक्त अभिषेक चैधरी की अध्यक्षता में शनिवार को बाल भवन स्थित टीएलसी सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त अभिषेक चैधरी ने सर्वप्रथम राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जानकारी ली। इसके पश्चात निगम की दुकानों, गुमटियों, चबूतरों, सामुदायिक भवनों, पार्किंग सहित अन्य राजस्व से संबंधित संपत्तियों की समीक्षा की गई। साथ ही लीज एवं किराए पर दी गई संपत्तियों की स्थिति की भी जानकारी ली गई। आयुक्त चैधरी ने राजस्व वसूली की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए वसूली बढ़ाने के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि राजस्व वसूली को और अधिक प्रभावी बनाए। बैठक में अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, उपायुक्त राजस्व सुनील सिंह चैहान, नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया एवं संदीप शर्मा उपस्थित रहे।