ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा शहर की जलप्रदाय एवं सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शिंदे की छावनी क्षेत्र में विभिन्न आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्लूइस वाल्व बदलने, लीड सपोर्ट लगाने, सीवर चैंबर की मरम्मत एवं कंक्रीटिंग कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियरिंग टीम द्वारा मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर कार्यपालन यंत्री शिशिर श्रीवास्तव, सहायक यंत्री रामसेवक शाक्य, कार्तिक पटेल, उपयंत्री जगदीश सेन एवं बालकदास, ठेकेदार ध्रुव अग्रवाल सहित इंजीनियरिंग टीम उपस्थित रही। अधिकारियों ने कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।