ग्वालियर। निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने जोन 19 एवं 1 के कार्यालय पहुंच कर औचक निरीक्षण किया तथा नेशनल लोक अदालत को लेकर निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने गोरखी स्काउट के सामने स्थित क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 19 का निरीक्षण किया तथा संबंधित कर संग्रहको से चर्चा कर संपत्ति कर वसूली की जानकारी ली। इसके साथ ही संपत्ति कर एवं जलकर वसूली को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही बहोड़ापुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 1 का निरीक्षण किया तथा संबंधित कर संग्रहको से चर्चा की और बिल तमिल किए जाने को लेकर जानकारी ली इसके साथ ही संपत्ति कर जमा करने आए उपभोक्ता को रसीद भी सौंपी। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मुकेश बंसल, उत्तम जखेनिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर संग्रहक उपस्थित रहे।