दिव्यांग बालक छात्रावास में आयोजित किया गोद भराई कार्यक्रम
ग्वालियर। सेवा भारती ग्वालियर द्वारा चलाए जा रहे सुपोषण जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा भारती महलगांव स्थित दिव्यांग बालक छात्रावास परिसर में संपन्न हुआ, जहाँ सामूहिक गोद भराई की रस्म पूरी की गई।इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 12 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अतिथियों ने गर्भवती माताओं को गर्भधारण के दौरान पोषण युक्त आहार लेने के महत्व को समझाया। महिलाओं को ऐसे खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करने की सलाह दी गई, जिससे शरीर में सभी आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवा भारती महानगर ग्वालियर के सचिव डॉ. सुरेंद्र प्रधान ने कहा, "गर्भ में पल रहे शिशु और माता, दोनों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। स्वस्थ माता ही एक स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकती है और इसके लिए गर्भावस्था के दौरान सही पोषण सबसे महत्वपूर्ण है।"इस मांगलिक और जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 70 माताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान उपस्थित महिलाओं द्वारा बेहद सुंदर और पारंपरिक बधाई गीत गाए गए, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।इस आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व CWC अध्यक्ष सुश्री संदीपा मल्होत्रा, छात्रावास समिति अध्यक्ष सुबोध माथुर, स्वावलंबन एवं वैभव महानगर प्रमुख स्वराज माथुर, ग्वालियर जिला सचिव डॉ. दिनेश चौहान, वर्षा शर्मा, सदस्य रीना शर्मा, अजय माहोर (पूर्णकालिक), छात्रावास अधीक्षक राहुल उपाध्याय और रेनू सिसोदिया सहित सेवा भारती के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।