पुजारियों ने 11 पौधें लगाए, सरंक्षण करने वालों को अगले वर्ष सम्मानित करेंगे

सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा धर्म समाज सेवा सत्ता के अंतर्गत खेती पांचवें दिन आज भगवान श्री परशुराम मंदिर घास मंडी मुरार में पुजारियों के द्वारा 11 पौधों का रोपण ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष श्री राम पाठक, ब्राह्मण सभा मुरार की महिला अध्यक्ष श्रीमती कांता शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। संचालन ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, योगेंद्र दीक्षित ने किया।
पौधारोपण करने वाले पुजारियों में प्रमुख मदन मोहन मंदिर महंत सुधीर चतुर्वेदी, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, श्री परशुराम मंदिर के महंत हरिशंकर श्रोत्रिय, गिरार्ज मंदिर के पुजारी मुकेश पाण्डेय,हनुमान मंदिर सिंगापुर रोड के पुजारी केशव शर्मा, जैन संतर हनुमान मंदिर के पुजारी दिनेश मिश्रा, जलेश्वर मंदिर के पुजारी प्रसादी खेमरिया, शिव मंदिर सुदामापुरी के पुजारी अखिलेश चतुर्वेदी जी ने तुलसी, अर्जुन, अशोक,आम,बेलपत्र, अमरूद,नीम, पीपल, जामुन,शीसम, मोर्चरी के वृक्षारोपण किया। इस अवसर संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने बताया कि वृक्षारोपण के बाद संरक्षण ब्रह्म दत्त पांडेय शास्त्री, शशीकांत दीक्षित, जे. पी शुक्ला, योगेंद्र दीक्षित, नरेश सौरो पचोरी, अजय शुक्ला,देवेंद्र कुमार पाठक,कांता शर्मा, माया भारद्वाज, हरीशंकर श्रोती, लोकेश को सौंपा है। इनका वृक्ष बड़े होने पर अगले वर्ष सम्मानित किया जाएगा।
                    

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->