एलिवेटेड रोड से यातायात बिगड रहा हैः ना प्रशासन ना ठेकेदार दे रहा ध्यान
ग्वालियर। ग्वालियर महानगर में जहां विकास कार्य लगातार चल रहे हैं वहीं विकास के चलते आम जनता भी ठेकेदार की लापरवाही के चलते आम नागरिक खासे परेशान हैं। जहां एलिवेटेड रोड का विकास लगातार जारी है वहीं ठेकेदार द्वारा विकास के साथ ही अपने कारिंदों को रोड पर नहीं लगाया जिससे एलिवेटेड रोड और उसके डायवर्सन पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम लगने पर घंटों लोग सडकों पर खडे होकर परेशान बने हुये है। ना तो प्रशासन रूचि लेकर कुछ कार्रवाई कर रहा है और ना ही ठेकेदार कोई रूचि ले रहा है।

ग्वालियर में जहां इन दिनों विकास के चलते महानगर की अनेक सडकों की खुदाई कर उन्हें वैसा ही छोड दिया है। इससे जहां यातायात मोटरेवल नहीं रह पाता है। और लोग सडकों को लेकर लोग प्रशासन को कोसते नजर आते है। सूत्र बताते है कि देश में जिन स्थानों पर एलिवेटेड से लेकर अन्य विकास कार्य चलते हैं वहां पर ठेकेदार द्वारा अपने कर्मचारी को लगाकर यातायात को सुगम निकालने का काम करते है। लेकिन ग्वालियर में ठेकेदार द्वारा जब अपना भारी सामान लाते है तब तो अपने लोगों को सडकों पर लगाते हैं। लेकिन डायवर्सन से लेकर अन्य स्थानों पर ग्वालियर में कोई भी कर्मचारी ठेकेदार का दिखाई नहीं देता है, जिसके चलते यातायात मोटरेबल नहीं है और जब देखों तब समय पर जाम की स्थिति बन जाती है और लोग दस मिनट से लेकर एक डेढ घंटे तक लोग परेशान रहते है।
महानगर में विकास को लेकर आम जनता ठेकेदार और प्रशासन को कोसती नजर आती है। और जनता का यह तक कहना है कि ऐसे विकास से तो बिना विकास के ही बेहतर थे। इतना ही नहीं यदि बात फूलबाग की करें तो चौपाटी से लेकर लक्ष्मीबाई समाधि के सामने हाथ ठेले खडे रहते है जिससे यातायात सामान्य रूप से नहीं निकल पा रहा है। वहीं कहीं सडक टूटी हुई है और कहीं पर सडक उखडी हुई पडी है इससे भी यातायात सामान्य रूप से नहीं निकल पा रहा है। और लोग परेशान होकर ठेकेदार को कोसते रहते है। जिला प्रशासन को ठेकेदार को निर्देश देना चाहिये कि जब तक एलिवेटेड रोड का कार्य चल रहा है तब तक ठेकेदार अपने कारिंदों को लगाकर यातायात को सामान्य रूप से संचालित करने में सहायता करें।