प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में दो दिवसीय प्रज्ञान-2026 फैकल्टी ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन
ग्वालियर। प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, ग्वालियर में नव नियुक्त एवं कार्यरत संकाय सदस्यों के लिए दो दिवसीय ‘प्रज्ञान-2026’ फैकल्टी ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संकाय सदस्यों को संस्थान की शैक्षणिक, प्रशासनिक, अनुसंधान एवं गुणवत्ता संबंधी कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा संस्थान के दृष्टिकोण एवं उद्देश्यों से जोड़ना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं संस्थागत वीडियो प्रदर्शन के साथ हुआ। संस्थान के चेयरमैन डॉ. दिपिन जैन एवं प्रेस्टिज एजुकेशन फाउंडेशन के निदेशक श्री केतन जैन ने अपने संदेशों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार एवं संस्थागत उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। संस्थान के निदेशक डॉ. निर्मल्या बंद्योपाध्याय ने संस्थान की कार्यप्रणाली एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी।
दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रभावी शिक्षण, गुणवत्ता आश्वासन, अनुसंधान एवं प्रकाशन, परीक्षा एवं मूल्यांकन, विद्यार्थी मार्गदर्शन, रोजगार, शिकायत निवारण, सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल कार्यप्रणाली, संस्थागत नियम, पुस्तकालय, लेखा एवं प्रशासन सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए। समापन अवसर पर डॉ. निर्मल्या बंद्योपाध्याय ने संस्थान की भावी दिशा, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं नवाचार संबंधी प्रयासों पर प्रकाश डाला तथा प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए।
कार्यक्रम का समन्वयन प्रो. डॉ. स्नेहा राजपूत, डॉ. प्रियंका चावला, श्री साहिल चौहान एवं श्री प्रसून श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रियंका चावला ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।