भाजपा कार्यकर्ता को अवसर देती है, कांग्रेस में राजा-महाराजा चुनाव लड़ते हैंः आशुतोष तिवारी

दतिया।  भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का मौका देती है। पार्टी ने इस बार मुझे दतिया विधानसभा की सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए प्रत्याशी बनाया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी में राजा-महाराजाओं को मौका दिया जाता है। कांग्रेस में राजा-महाराजा चुनाव लड़ते हैं और जीतकर घर बैठ जाते हैं, लेकिन मैं दतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। यह बात दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने रविवार को दतिया विधानसभा में अपने जनसंपर्क के दौरान कहीं।
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि यह चुनाव दतिया विधानसभा क्षेत्र के विकास, उन्नति और प्रगति का चुनाव है। दतिया विधानसभा क्षेत्र में पिछले ढाई वर्षों से विकास का पहिया रूका हुआ है, लेकिन अब अगले ढाई वर्षों तक यहां पर कई विकास के कार्य कराना है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में पहले भी कई विकास के कार्य हुए हैं, अब बचे हुए कार्यों को भी कराना है। 

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->