छात्रावासों की व्यवस्था बेहतर बनाने एसडीएम ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। जिले में अनुसूचित जनजाति कल्याण एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शासकीय छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी एसडीएम को छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर के निर्देशों के पालन में एसडीएम भितरवार राजीव समाधिया ने करहिया, चीनोर एवं बनवार स्थित शासकीय छात्रावासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, भोजन, पेयजल, सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि छात्रावासों में विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएँ, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
 

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->