भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है, कांग्रेस ने विकास का पहिया रोेकाः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दतिया। कांग्रेस पार्टी देशभर से गायब हो रही है और अब हमें मिलकर कांग्रेस को दतिया से भी पूरी तरह गायब करना है। यह चुनाव केवल विधायक चुनने का नहीं, बल्कि दतिया के विकास को नई गति देने और कांग्रेस द्वारा वर्षों तक रोके गए विकास कार्यों का हिसाब चुकता करने का चुनाव है। दतिया का उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विकास और कांग्रेस के झूठ और भ्रम की राजनीति के बीच है। दतिया की देवतुल्य जनता भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर बुंदेलखंड के विकास को और गति दें। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में शनिवार को उदगुवा एवं उपराय में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहीं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जनहित की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है और यही उसकी सबसे बड़ी पहचान है। भाजपा सरकार ने एक लाख करोड़ की लागत से केन-बेतवा नदी जोड़कर बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की किल्लत को खत्म किया है। बुंदेलखंड के विकास के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार लोगों को सड़क, बिजली, पानी और रोजगार की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में पुलिस की हजारों भर्तियां निकाली गई हैं, कर्मचारियों के लंबित प्रमोशन किए गए हैं, आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर एयर एंबुलेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने भगवान श्रीराम के प्रति भी अपनी आस्था प्रदर्शित नहीं की। कांग्रेस ने लंबे समय तक झूठे वादों और राजनीति के माध्यम से दतिया सहित पूरे प्रदेश के विकास को रोकने का काम किया। भाजपा सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। कभी बुंदेलखंड डाकुओं के आतंक के लिए जाना जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत कर क्षेत्र को भयमुक्त बनाया। आज पूरा क्षेत्र विकास और निवेश की नई पहचान बन रहा है। 
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी व विधायक सतीश उपाध्याय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री एदल सिंह कंषाना, तुलसीराम सिलावट, गौतम टेंटवाल, दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, उपचुनाव प्रभारी व सांसद भारत सिंह कुशवाह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव अभियान सह प्रमुख रणवीर सिंह रावत, सांसद श्रीमती माया नारोलिया, श्रीमती संध्या राय, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव, पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, पूर्व मंत्री व विधायक श्रीमती ललिता यादव, जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद अशोक अर्गल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->