साबन में मंदिरों एवं कांवड़ियों की पुख्ता सुरक्षा की जाए- जयवीर भारद्वाज,
चामुंडा कोटेश्वर मंदिर पर पूजन, भजनों के साथ देवशयनी एकादशी मनीं,
धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, बैठक में आतिशबाजी आज,( 26 को)
ग्वालियर । अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू सेन, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला युवा अध्यक्ष आनंद माहौर ने मध्यप्रदेश सरकार से मांग की है कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा से सावन का शुभारंभ होगा सभी शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए साथ ही भगवान भोलेनाथ पर जल, गंगा जल लेकर आने वाले कावड़ियों की रास्ते में नेशनल हाईवे पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाए जिससे कोई भी दुर्घटना घटित ना हो सके। सकल हिंदू समाज का सावन मास में बहुत बड़ा धार्मिक कार्यक्रम पूरे महीने में भर चलता है। मंदिर पर माता बहनों की जंजीर एवं जेबकतरों से राहत दिलाने हेतु पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए।
चामुंडा माता कोटेश्वर हिंदू महासभा मंदिर समिति द्वारा देवशयनी एकादशी व्रत पूजन कर भजनों का आयोजन अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे का स्वागत किया । 26 जुलाई को रात्रि ठीक 6-00 बजे हिन्दू महासभा भवन, दौलतगंज में पदाधिकारियों को बैठक होगी जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आतिशबाजी भी होगी।