नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत केन्द्र ग्वालियर के तत्वावधान में शनिवार को कुलगुरू विद्या मंदिर झंडा का पुरा में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की शपथ भी ली। 
जिला युवा अधिकारी श्रीमती अंजलि कुमारी ने विद्यार्थियों से कहा कि युवाओं को माय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीयन कराना चाहिए। माय भारत पोर्टल युवाओं में कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता और सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवा इस पोर्टल से जुड़कर केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी कर सकते हैं। नशा मुक्त भारत के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिये युवा 27 जुलाई तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। यह पंजीयन पूरी तरह से नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि आठ तरह की प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें नृत्य, संगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता, चित्रकला, लघु फिल्म, वाद-विवाद, नारा लेखन आदि शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->