आईटीएम ग्वालियर ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय मुरैना में किया ‘इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप आउटरिच एक्टिविटी‘ का आयोजन


- युवा केवल नौकरी पाने तक सीमित न रहे, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनने की दिशा में आगे बढ़ेः डाॅ. शाहिद अमीन

- छात्र-छात्राओं को नवाचार, रचनात्मक सोच एवं उद्यमिता की भावना विकसित करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य हैः अमित जैन 

- ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और कॅरियर निर्माण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैंः प्रभारी प्राचार्य हंसराज सैनी

ग्वालियर । आईटीएम ग्वालियर (इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाॅजी एंड मैनेजमेंट ग्वालियर) की इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) द्वारा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय मुरैना में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए ‘इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप आउटरिच एक्टिविटी‘ (नवाचार एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। यह आयोजन आईआईसी क्वाटर-4 एक्टिविटी कैलेंडर के तहत आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आईआईसी आईटीएम की अध्यक्ष डाॅ. शाहिद अमीन, संयोजक अमित जैन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय मुरैना के प्रभारी प्राचार्य हंसराज सैनी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं विशेष रूप से मौजूद रहे।
युवा केवल नौकरी पाने तक सीमित न रहे, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनने की दिशा में आगे बढ़ेः डाॅ. शाहिद अमीन
आईटीएम ग्वालियर द्वारा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय मुरैना में आयोजित ‘इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप आउटरिच एक्टिविटी‘ में आईआईसी आईटीएम की अध्यक्ष डाॅ. शाहिद अमीन ने छात्र-छात्राओं को नवाचार, समस्या समाधान, रचनात्मक सोच एवं उद्यमिता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी पाने तक सीमित न रहे, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनने की दिशा में आगे बढ़े। 
छात्र-छात्राओं को नवाचार, रचनात्मक सोच एवं उद्यमिता की भावना विकसित करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य हैः अमित जैन 
आईटीएम ग्वालियर द्वारा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय मुरैना में आयोजित कार्यक्रम में आईआईसी आईटीएम ग्वालियर के संयोजक अमित जैन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नवाचार, रचनात्मक सोच एवं उद्यमिता की भावना विकसित करना और उन्हें स्टार्टअप एवं आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा से परिचित कराना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्टार्टअप इकोसिस्टम, तकनीकी नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीकों एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप जो भी नवाचार विकसित करें वह समाज और राष्ट्र हित में हों।
ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और कॅरियर निर्माण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैंः प्रभारी प्राचार्य हंसराज सैनी
आईटीएम ग्वालियर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय मुरैना के प्रभारी प्राचार्य हंसराज सैनी ने आईटीएम ग्वालियर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और कॅरियर निर्माण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। 
वहीं कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को आईआईसी की विभिन्न गतिविधियों जैसे इनोवेशन चैलेंज, आइडिया डेवलपमेंट, स्टार्टअप मेंटरशिप, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्टार्टअप, फंडिंग, करियर एवं नवाचार से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के साथ उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को समाधान किया। 
वहीं कार्यक्रम के अंत में आईआईसी, आईटीएम ग्वालियर की टीम ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं उद्यमिता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->