पृथ्वीताल पर जनसहयोग से चला स्वच्छता अभियान


ग्वालियर। पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में नगर निगम द्वारा ग्राम खुरैरी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीताल पर व्यापक स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, आईईसी टीम तथा स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर तालाब परिसर की साफ-सफाई की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अपर आयुक्त टी प्रतीक राव के निर्देशन में नगर निगम द्वारा निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है एवं पर्यावरण की दृष्टि से विभिन्न चयनित स्थानों पर पौधारोपण भी किया जा रहा है। शनिवार को अभियान के दौरान तालाब के आसपास फैली पॉलीथिन, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाया गया। साथ ही तालाब में गिरी पेड़ों की पत्तियों, जमी मिट्टी तथा अन्य गंदगी को साफ कर परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश बंसल, सहायक यंत्री शैलेंद्र सक्सेना सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, आईईसी टीम तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।  
तीन करोड़ रुपये से हुआ है पृथ्वीताल का कायाकल्प
करीब 7.5 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले ग्राम खुरैरी स्थित पृथ्वीताल का नगर निगम द्वारा लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कराया गया है। इस कार्य के अंतर्गत तालाब में वर्षों से जमा सिल्ट को हटाया गया, जलधारण क्षमता बढ़ाई गई तथा पूरे परिसर को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया। तालाब के चारों ओर आकर्षक वॉकिंग ट्रैक, लोगों के बैठने के लिए बेंच, हरित क्षेत्र एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए विशेष स्थान विकसित किए गए हैं, जिससे यह स्थल अब नागरिकों के लिए प्राकृतिक सौंदर्य, स्वास्थ्य और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बन गया है।
 500 से अधिक पौधों का रोपण
स्वच्छता अभियान के साथ-साथ जनसहयोग से वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। इस दौरान 500 से अधिक पौधे लगाए गए, जिनमें आम, जामुन, नीम, कचनार, बरगद, पीपल, सेहजन, अमरूद सहित अनेक छायादार एवं फलदार प्रजातियां शामिल हैं।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->