जर्जर भवन को जेसीबी से हटाया
ग्वालियर। बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम की भवन शाखा ने वार्ड क्रमांक 13 स्थित अत्यंत जर्जर भवन को जेसीबी की मदद से हटाया। क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 4 स्थित वार्ड क्रमांक 13 में श्रीमती गायत्री चौबे का अत्यंत पुराना मकान जर्जर अवस्था में था, इस मकान को हटाने के लिए मकान मालिक को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन मालिक ने जर्जर मकान को नहीं हटाया। इसके चलते भवन अधिकारी बृजकिशोर त्यागी ने मदाखलत अमले के साथ जेसीबी की मदद से भवन को हटाया गया। इस मकान के जर्जर होने से आसपास के मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया था। कार्यवाही के दौरान क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप सिंह तोमर सहित मदाखलत अमला एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।