नगर निगम ने शहर में रोपे 1650 पौधे

ग्वालियर। नगर निगम के पार्क विभाग ने गुरूवार को बारिश होने पर शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए 1650 पौधों का विभिन्न स्थानों पर रोपण किया। इसके साथ ही शहर के मुख्य चैराहों, डिवाइडरों और पार्कों का सौंदर्यीकरण किया गया है।
पार्क अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पुरानी छावनी से मोतीझील तक डिवाइडरों पर उद्यान निरीक्षक राजकुमार राजावत के नेतृत्व में 600 पौधे रोपे गए। जबकि केशव उद्यान, तुलसी उद्यान, ताला सैयद कब्रिस्तान एवं रामा कॉम्प्लेक्स समाधिया कॉलोनी क्षेत्र में 350 पौधों का रोपण कराया गया। इसी प्रकार शताब्दी पुरम (वार्ड 18) स्थित बीड़ी श्रमिक उद्यान में उद्यान पर्यवेक्षक दिनेश कुशवाह द्वारा 500 पौधे लगाए गए। वहीं अनुपम नगर व टैगोर नगर पार्क, टैगोर नगर पार्क तथा रजिस्ट्रार कार्यालय रोड डिवाइडर पर उद्यान पर्यवेक्षक राजकुमार नागर द्वारा 200 पौधों का रोपण संपन्न कराया गया।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->