गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर गुप्त नवरात्रि पर चल रहे जप साधना का पूर्ण आहुति के साथ संपन्न
*गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू द्वारा गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष में किए दो कन्या के विवाह*
*गायत्री प्रज्ञा पीठ में गुप्त नवरात्रि पर जप साधना, सुंदरकांड का पाठ एवं हुआ दीक्षा संस्कार*
ग्वालियर 23 जुलाई गुरुवार को गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू के ट्रस्टी शिव वीर सिंह चौहान ने बताया की प्रज्ञा पीठ के तत्वाधान में जनकल्याण एवं राष्ट्र के कल्याण हेतु गुप्त नवरात्रि पर 9 दिन सुबह 5:00 से शाम को 5:00 तक गायत्री माता के समक्ष प्रतिदिन गायत्री मंत्र जप साधना का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिदिन गायत्री परिवार के सदस्यौ ने शामिल होकर जप साधना की और शनिवार को संगीत मय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया, इसी के साथ प्रज्ञा पीठ में
गुप्त नवरात्रि पर गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर नवरात्रि के अवसर पर दो कन्याओं के विवाह संस्कार संपन्न कराए गए एवं गुरु दीक्षा संस्कार संपन्न कराए गए विवाह संस्कार आचार्य रविंद्र तंबोली एवं श्रीमती पूजा एवं श्रीमती कमला भदोरिया द्वारा संपन्न कराए गए इस पूरे आयोजन में मुख्य प्रवंध ट्रस्टी श्री शिवबीर सिंह चौहान कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर आरती सिंह एवं व्यवस्थापक श्री यशवंत सिंह, राजू पंडित सहित् गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे
मीडिया प्रभारी राजू पंडित