ग्वालियर। शहर के मुख्य चौराहों के कायाकल्प के तहत न्यू सिटी सेंटर स्थित ब्लू लोटस से आगे नीलकंठ चौराहे (हरि पर्वत के पास) का विशेष सौंदर्यीकरण किया गया है। इसके लिए चौराहे पर इनर्वी और बोगनवेलिया के पौधे लगाए गए। साथ ही खरपतवार को हटाया गया। इसके चलते यह चौराहा काफी आकर्षक दिखने लगा है।
पार्क अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर के चौराहों को सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उद्यान पर्यवेक्षक राजकुमार नागर ने बताया कि इसी क्रम में नीलकंठ चौराहा को एक साल की मषक्कत के बाद संवारा गया है। पार्क विभाग ने यहां पर भीषण गर्मी के दौरान भी नियमित सिंचाई, खाद एवं गुड़ाई के माध्यम से पौधों की समुचित देखरेख की। जिसके परिणामस्वरूप आज यह चौराहा अपनी अलौकिक सुंदरता बिखेर रहा है और राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।