विकसित भारत-2047 के बेहतर क्रियान्वयन की कार्ययोजना बनाने की बारीकियां सिखाईं गईं

ग्वालियर विकसित भारत (VB G RAM G) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्राम पंचायतों में बेहतर कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला पंचायत में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिले की चारों जनपद पंचायतों के अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, सहायक लेखा अधिकारी एवं उप यंत्रियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि प्रत्येक ग्राम को एक इकाई मानकर उसकी स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों और आजीविका के साधनों का आकलन किया जाए। ग्राम सभा के सहयोग से ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाए, जो विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के अनुरूप विकसित ग्राम पंचायत के निर्माण में सहायक बने। प्रशिक्षण में योजना के 10 मॉड्यूल पर विस्तार से जानकारी दी गई। इनमें अधिनियम के प्रावधान, एमआईएस, लेखा व्यवस्था, तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति, तकनीकी मापदंड, निगरानी, पारदर्शिता, तकनीक का उपयोग, मजदूरी दर तथा कार्यों के क्रियान्वयन से जुड़े विषय शामिल रहे।
मास्टर ट्रेनर्स ने कार्यों की मांग, जॉब कार्ड निर्माण, श्रमिकों की उपस्थिति, कार्यों की स्वीकृति, भुगतान व्यवस्था और मॉनिटरिंग की प्रक्रिया को उदाहरणों के साथ समझाया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण में परियोजना अधिकारी वेदव्रत व्यास, लेखा अधिकारी दीपक शर्मा, सीनियर डाटा मैनेजर सुश्री अंजली शर्मा सहित जिला एवं जनपद पंचायतों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->