कांग्रेसजनों ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद को पुष्पांजलि की अर्पित
ग्वालियर। कांग्रेसजनों ने राष्ट्रवादी, शिक्षक, वकील, स्वतंत्रता आंदोलन के जनक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर राव तिलक की 169वीं जयंती एवं महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से देश की आजादी की लड़ाई प्रारंभ करने वाले शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर दोनों महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया।
कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि दोनों राष्ट्रभक्तों के त्याग और बलिदान के परिणाम स्वरूप हमें ये आजादी मिली है आज के इस अवसर पर हम सभी उन्हें स्मरण कर नमन करते है। जयंती कार्यक्रम में जेएच जाफरी, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, श्रीमती रेखा जाटव, केदार बरहादिया, राकेश बाथम, जसवंत शेजवार, बेताल सिंह गुर्जर, आशिक उस्मानी, संजीव दीक्षित, बृजेश शुक्ला, नवल शर्मा, राजेश पाल, अलाउद्दीन खान, अनिल यादव, नवीन यादव, अजय शर्मा, विजय मामा, चंदन राठौर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।