भोपाल। श्योपुर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल अब टीकमगढ़ के नये पुलिस अधीक्षक होंगे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की सरकार ने आज टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई को पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया है। इसी क्रम में रीवा में पदस्थ सेनानी आईपीएस मोती उर रहमान को श्योपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। टीकमगढ़ के नये बनाये गये पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल श्योपुर से पहले मैहर के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।