शहीद मंगल पांडे की कर्म स्थली करेरा से लाई गई माटी का पूजन कर, सकल ब्राह्मण महासमिति ने उनकी जयंती पर नमन किया


शहीद मंगल पांडे नगर करेरा का नामांकरण करें सरकार- जयवीर भारद्वाज,

ग्वालियर  ।  सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय , ऊंट पुल पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद मंगल पांडे की 199 जन्म दिवस पर उनके कर्म स्थली पर करेरा शिवपुरी से माटी लाई गई। जिसका पूजन एवं शहीद मंगल पांडे जी के चित्र पर माल्यार्पण शिवपुरी सकल ब्राह्मण महासमिति के संभागीय अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कांत जी शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में एवं मुख्य वक्ता निशुल्क 18 ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन शिवपुरी के मुख्य संयोजक एस.एन. उपाध्याय जी विशिष्ट अतिथि श्री हर गोबिंद शर्मा, शिवपुरी, श्री देवेन्द्र कुमार पाठक, संगीता शर्मा, रचना गौड थी।
     कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने की।
       संचालन श्रीमती अल्का मिश्रा, स्वरूप नारायण बाजपेई ने किया।
‌‌
          अतिथियों ने कहा कि ब्रिटिश शासको ने कारतूसों पर गाय की चर्बी लगवाई जाती थी उसे मुंह से छील कर बंदूक में लगाकर सैनिक को चलाने पड़ते थे। उत्तर प्रदेश के बलिया के नगवा गांव में जन्मे शहीद मंगल पांडे जी ने सेना में भर्ती होकर शिवपुरी जिले के करैरा में पोस्टिंग होकर आए। जिसके बाद मंगल पांडे के माता-पिता भी करेरा में बस गए। ब्रिटिश शासको को शहीद मंगल पांडे ने गाय की चर्बी लगा कारतूस का स्तेमाल करने से मना कर दिया। जिससे ब्रिटिश शासको ने उन्हें शहीद कर दिया। उससे आक्रोश बढ़ता चला गया। उन्होने प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बन शहीद होना पड़ा।
          अध्यक्षीय आसन्न से डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि करेरा का नामांकरण शहीद मंगल पांडे नगर मध्य प्रदेश सरकार करें।
       इस अवसर पर नीता रजनी ने आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में शहीद मंगल पांडे जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

posted by Admin
32

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->