अशोक कुमार सोनी स्वर्णकार बने अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के 'प्रदेश मीडिया प्रभारी'


ग्वालियर। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (रजि.) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के सक्रिय एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक कुमार सोनी स्वर्णकार को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की विचारधारा और समाज के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से "प्रदेश मीडिया प्रभारी" (मध्य प्रदेश) के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है।संगठन के मुख्यालय (सिगरा, वाराणसी) से जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह स्वर्णकार, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा स्वर्णकार एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अविनाश सेठ स्वर्णकार की सहमति से की गई है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल सोनी स्वर्णकार ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने विश्वास जताते हुए कहा कि अशोक कुमार सोनी संगठन को पूरी निष्ठा से पालन करते हुए स्वर्णकार समाज के गौरव को आगे बढ़ाएंगे और आपसी एकता को अधिक सुदृढ़ करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। अशोक कुमार सोनी स्वर्णकार को मध्य प्रदेश का मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश के स्वर्णकार समाज, ज्वेलर्स एसोसिएशन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर स्वर्णकार ज्वेलर्स एसोशिएशन के ग्वालियर जिला अध्यक्ष जयप्रकाश,प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया, अशोक गर्ग, श्याम श्रीवास्तव, राजेंद्र झा, संजीव सिकरवार विनोद गुप्ता, आदि शुभचिंतकों और पत्रकार, समाजसेवियों द्वारा शुभकामनाएं दी ।

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->