कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान से परिपूर्णः विधायक डाॅ. सिकरवार
ग्वालियर। मध्यप्रदेश आज भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, घूसखोरी एवं गुण्डाराज में अव्वल स्थान पर है, क्योंकि भाजपा सरकार हाथी के कान में सो रही है। भाजपा नेताओं को जनता की परेशानियां नही दिखती और न ही देखना चाहते है। प्रदेश में पिछडो, दलितों एवं गरीबों पर रोजाना अत्याचार हो रहे है और सरकार एवं प्रशासन केवल लीपा-पोती में लगी हुई है। यह विचार कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 18, 23, 30, 58 एवं 59 के कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को व्यक्त किये।
कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान से परिपूर्ण है और कांग्रेस ने देश के चहुॅमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री, डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर, श्रीमती इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने देश में अनेक क्रांतिकारी कदम उठाकर देश को विकास व प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का काम किया। वही भाजपा के नेता जनता को गुमराह करने का काम कर रहे है, प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा झूठी घोषणायें, खाद्यय सामग्री, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल एवं अन्य चीजों पर महंगाई जैसे कार्य कर रही है। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज के बोझ में दबाती जा रही है, जिसके कारण आने वाले समय में महंगाई और बढेगी। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, सेवादल जिलाध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर, ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश तोमर, ब्लाॅक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, ब्लाॅक अध्यक्ष श्रीमती रेखा जाटव, ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप यादव, वरिष्ठ नेता उत्तम सिंह कुशवाह, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, पूर्व पार्षद नरेन्द्र सिंह, ऊदल सिंह, अनिल शर्मा ‘बिट्टू’ आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।