फूलबाग बारादरी क्षेत्र में हुआ रात्रिकालीन ड्राय रन

ग्वालियर आगामी जनगणना के द्वितीय चरण के परीक्षण के लिए ग्वालियर जिले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शामिल किया गया है। इसी क्रम में रात्रि फूलबाग बारादरी क्षेत्र में जनगणना की प्रक्रिया का परीक्षण स्वरूप सफल ड्राय रन किया गया। ड्राय रन में भोपाल से आए जनगणना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने जनगणना दल द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
ड्राय रन के दौरान जनगणना से संबंधित सभी निर्धारित प्रावधानों का व्यवहारिक परीक्षण किया गया। विशेष रूप से ऐसे बेघर व्यक्तियों की गणना की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया, जो दिन में आजीविका के लिए बाहर रहते हैं तथा रात्रि में खुले स्थानों अथवा सार्वजनिक स्थलों पर निवास करते हैं। जनगणना के प्रावधानों के अनुसार ऐसे व्यक्तियों की गणना रात्रिकाल में की जाती है। यह परीक्षण आगामी जनगणना को त्रुटिरहित, प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिले का चयन जनगणना की तैयारियों में जिले की सक्रिय भूमिका और प्रशासनिक क्षमता का भी परिचायक है।

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->