जो प्यार मिला उससे मैं गदगदः मनोज अग्रवाल बाबा
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स के चुनावों में कोषाध्यक्ष पद पर दमदार प्रत्याशी अजय गोयल को हराकर धमाका करने वाले मनोज अग्रवाल बाबा एक आम मध्यमवर्गीय व्यापारी है। बाबा ने कहा कि उन्हें जो मतदाताओं का प्यार मिला है उससे वह गदगद है और यह अहसान कभी उतार नहीं पायेंगे। बाबा ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनका सबसे बड़ा काम प्रत्येक मतदाता के सुख दुख में खड़ा होकर उनकी मदद करना है। उन्होंने कहा कि वह 24 घंटे व्यापार व व्यापारी समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे, यह उनका वायदा हैं।