कृषि महाविद्यालय में 1117 पौधों का रोपण

ग्वालियर। आर.ए.के. कृषि महाविद्यालय सीहोर के उद्यानिकी विभाग द्वारा गुरुवार को ग्रीन ग्रेजुएशन डिग्री कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में बी.एससी. (कृषि) ऑनर्स प्रथम वर्ष के 117 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आम की ग्राफ्टेड किस्मों केसर, दशहरी एवं राजापुरी के पौधे लगाए। प्रत्येक छात्र ने अपनी पूरी शैक्षणिक अवधि के दौरान लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर में फलदार, सजावटी एवं वन प्रजातियों के लगभग 1000 अन्य पौधों का भी रोपण किया गया। कार्यक्रम में मनोहर लाल वर्मा (धान मंडी सदस्य, सीहोर), प्रगतिशील कृषक डॉ. शिवप्रसाद ठाकुर तथा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.पी. दत्ता ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।  

posted by Admin
3

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->