डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की बैठक आयोजित

ग्वालियर। जिले से निर्यात को बढ़ावा देने के लिये डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की बैठक आयोजित कर औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से चर्चा की गई। अपर कलेक्टर कुमार सत्यम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के औद्योगिक प्रतिनिधियों ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 
क्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की बैठक में ग्वालियर जिले से निर्यात को बढ़ाने के लिये केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी देने के साथ ही निर्यात के क्षेत्र में शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के संबंध में शीघ्र ही औद्योगिक प्रतिनिधियों की एक कार्यशाला ग्वालियर में आयोजित करने की जानकारी दी गई। इस कार्यशाला के माध्यम से ग्वालियर जिले से निर्यात को बढ़ावा देने के लिये केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगपतियों को निर्यात के लिये किस प्रकार की सुविधायें दी जा रही हैं, इसकी जानकारी दी जायेगी। कार्यशाला में व्यवसाइयों को निर्यात में आ रही कठिनाईयों के निराकरण पर भी सार्थक कार्य किया जायेगा। 
भोपाल जोन के संयुक्त संचालक अभिषेक शर्मा ने निर्यात के संबंध में शासन, प्रशासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर जिले में निर्यात की अपार संभावनायें हैं। एक जिला - एक उत्पाद के तहत ग्वालियर के स्टोन का बड़ी मात्रा में निर्यात होता है। इसे और बढ़ाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जायेंगे। बैठक में जीएम डीआईसी सुनील बाबू त्रिपाठी सहित केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ही औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।   

posted by Admin
4

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->