युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी

ग्वालियर। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कांग्रेस 15 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। 
आंदोलन को लेकर कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर जिला संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान की अध्यक्षता में समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों, कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर जिला कांग्रेस पूरे संगठनात्मक सामथ्र्य के साथ भोपाल में आयोजित आंदोलन में भागीदारी करेगी। बैठक में जिला संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान ने कहा कि मध्यप्रदेश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर सबसे अधिक चिंतित है। पेपर लीक, भर्ती घोटाले, बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने लाखों युवाओं के सपनों को कुचलने का काम किया है। भाजपा सरकार ने रोजगार देने के बजाय युवाओं को निराशा और धोखा दिया है। कांग्रेस अब युवाओं के सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत से लड़ेगी। 15 जुलाई का मुख्यमंत्री निवास घेराव केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि युवाओं के स्वाभिमान, लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के लिए निर्णायक जनआंदोलन है। शहर कांग्रेस इस आंदोलन में ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराएगी और भाजपा सरकार को जनता की ताकत का अहसास कराएगी। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, अनूप शिवहरे, धर्मवीर राठौर, मनीष शर्मा, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, अंसार खान, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती लक्ष्मी माथुर, महेश धनोलिया, राकेश कुशवाह, रूप सिंह राजावत, संजय माहौर, प्रताप राव महाडिक, नरेश शर्मा बिरथरे, फिरोज खान, धर्मेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->