वैश्विक विजेता घोषित होने पर PM नरेंद्र मोदी एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सत्येन्द्र शर्मा ने दी बधाई

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने भारत को वैश्विक विजेता घोषित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की  है। संचार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दूरसंचार विभाग की प्रमुख परियोजना ‘समृद्ध ग्राम: भारत नेट द्वारा समर्थित एकीकृत भौतिक सेवा वितरण मॉडल’ को प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड समिट ऑन द इन्फार्मेशन सोसाइटी’ (डब्ल्यूएसआईएस )2026 अंतर्राष्ट्रीय दूरसचार संघ द्वारा समर्थित: एक्शन लाइन सी – 6 के तहत वैश्विक विजेता घोषित किया जाकर पुरस्कृत किया गया है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिस भी विभाग के दायित्व को संभालते है  उस विभाग को सफलता के उच्च शिखर पर पहुंचाते हे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के वर्तमान में संचार मंत्री के कार्यकाल के दौरान विभाग को पिछले दो वर्षों से ऐतिहासिक विस्तार दर्ज कर रहा है, देशव्यापी 5 जी सेवाओं और डिजिटल क्रांति की शुरुआत हुई, भारत में इंटरनेट कनेक्शनों का आंकड़ा 1 अरब को पार कर गया है, जिसमें ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं की संख्या में अभूतपूर्व उछाल आया है, मोबाइल ग्राहकों की कुल संख्या 1.26 अरब से अधिक हो चुकी है, जिसमें लगातार वार्षिक वृद्धि दर्ज की जा रही है। टेलीकॉम टावरों की संख्या 31.9 लाख के पार पहुंच गई है, जो पिछले दशक की तुलना में लगभग पांच गुना ऐतिहासिक वृद्धि है। स्वदेशी निर्माण और 'मेक इन इंडिया' के चलते दूरसंचार उपकरणों का निर्यात 72% बढ़कर 18,406 करोड़ रुपये हो गया है यह नेतृत्व की कार्य कुशलता का परिणाम  हैज्योतिरादित्य सिंधिया वर्तमान में पूर्वोत्तर विकास मंत्री के रूप में पूर्वोत्तर का विकास का रोड़मैप तैयार कर यह विभाग नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा हे, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय पूर्वोत्तर राज्यों (अष्टलक्ष्मी) परियोजना महत्वपूर्ण हे, पूर्वोत्तर की ग्रोथ में दो सो प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई  है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 2014 के 10,905 किमी से बढ़कर 16,200 किलोमीटर से अधिक हो गई है। ग्रामीण सड़कों का निर्माण  50,850 किलोमीटर से अधिक  हुआ है, जिससे दूरदराज के इलाके देश की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए तेजी से कार्य हुआ हे साथ साथ अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कर रहे  है
ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रहे तब उनके कार्यकाल में अभूतपूर्व सफलताओं में हवाई अड्डों, हेलीपैड और वाटर एयरोड्रोम की संख्या 74 से बढ़कर लगभग 160 तक पहुंच गई थी, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया और उनके प्रयासों और नीतियों उड़ान स्कीम से घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में भारी उछाल आया, और यह संख्या 1.5 करोड़ (153 मिलियन) का आंकड़ा पार कर गई, एयरलाइनों द्वारा रिकॉर्ड संख्या में विमानों की खरीद के ऑर्डर दिए गए, जिससे घरेलू विमानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। यात्रियों की सुविधा के लिए डिजीयात्रा की शुरुआत की गई, जिससे हवाई अड्डों पर प्रवेश और प्रक्रियाएं संपर्क-रहित और सुगम हो गई। भारत में एयरपोर्ट के निर्माण को बहुत तेजी से किया गया जिसमें ग्वालियर का एयरपोर्ट रिकॉर्ड 16 माह में बनकर तैयार हुआ यह संभव हुआ है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की दिन रात की जाने वाली मेहनत का परिणाम  है

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->