ग्वालियर पूर्व विधानसभा की वार्ड स्तरीय बैठकें 12 जुलाई सेः विधायक डाॅ सिकरवार

- 2 अगस्त को सोनागिरि दतिया में आयोजित होगा प्रशिक्षण शिविर
ग्वालियर। विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में ग्वालियर पूर्व विधानसभा में वार्डों की बैठकें 12 जुलाई से शुरू होकर 19 जुलाई तक होंगीं। बैठकों के बाद अगले माह 2 अगस्त को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। 
कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने वार्ड स्तरीय बैठकों की जानकारी देते हुये बताया कि 12 जुलाई को पहली बैठक वार्ड 60 की सायं 5 बजे पार्षद केदार बरहादिया के निवास पर आयोजित की गई है। इसी क्रम में 14 जुलाई को वार्ड 45 की बैठक सायं 5 बजे विधायक कार्यालय ललितपुर काॅलोनी, वार्ड 56 की बैठक सायं 6 बजे हाॅल मार्क स्कूल नाकाचन्द्रवदनी, वार्ड 57 की बैठक सायं 7 बजे अम्बेडकर भवन नाकाचन्द्रवदनी में आयोजित की गई है। 15 जुलाई को वार्ड 18 की बैठक सुबह 11 बजे राज राजेश्वरी गार्डन आदित्यपुरम, वार्ड 21 की बैठक सायं 6 बजे नारायण विहार काॅलोनी में आयोजित की गई है। 16 जुलाई को वार्ड 20 की बैठक सुबह 11 बजे जीतू कुशवाह निवास अशोक काॅलोनी मुरार, वार्ड 19 की बैठक सायं 5 बजे नाना नगर भिण्ड रोड गोला का मंदिर, वार्ड 22 की बैठक सायं 7 बजे भाटिया डेयरी के सामने मधुवन काॅलोनी थाठीपुर में आयोजित की गई है। 17 जुलाई को वार्ड 25 की बैठक दोपहर 12 बजे नागदेवता मंदिर मुरार, वार्ड 23 की बैठक सायं 5 बजे शिवम वाटिका श्रीनगर काॅलोनी मुरार, वार्ड 24 की बैठक सायं 6 बजे डूडी बगिया सुरेश नगर थाठीपुर में आयोजित की गई है। 18 जुलाई को वार्ड 29 की बैठक सुबह 10 बजे महलगांव, वार्ड 26 की बैठक सायं 5 बजे एवं वार्ड 27 की बैठक सायं 6 बजे कांग्रेस कार्यालय बारादरी चैराहा मुरार, वार्ड 28 की बैठक सायं 8 बजे प्रजापति हनुमान मंदिर कुम्हरपुरा थाठीपुर में आयोजित की गई है। 19 जुलाई को वार्ड 58 की बैठक सुबह 10 बजे हिल व्यू अपार्टमेंट हरिशंकरपुरम, वार्ड 59 की बैठक दोपहर 12 बजे उषा काॅवेंट स्कूल नाकाचन्द्रवदनी, वार्ड 30 की बैठक दोपहर 2 बजे होटल वैलव्यू पटेल नगर सिटी सेन्टर में आयोजित की गई है। बैठक में वार्ड में निवासरत कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी वार्डों की बैठकों के बाद अगले माह 2 अगस्त को सोनागिरि दतिया में 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
श्रीमद भागवत कथा की तैयारियों को लेकर बैठक शनिवार को 
शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन नवंबर माह में कराया जा रहा है। श्रद्धेय श्री अनिरूद्ध आचार्य महाराज द्वारा श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जायेगा। कथा 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक फूलबाग मैदान पर होगी। कथा की तैयारियों को लेकर जन उत्थान न्यास द्वारा गठित मुख्य आयोजन समिति की बैठक 11 जुलाई शनिवार को दोपहर 2 बजे होटल रमाया में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार करेंगे।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->