आशुतोष तिवारी को उपचुनाव के लिये दतिया से टिकट, डा नरोत्तम को लगा झटका
भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले उप चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी ने आज पूर्व मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा को झटका देते हुये मप्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष रहे आशुतोष तिवारी पर दांव आजमाया है। पार्टी ने आज जारी लिस्ट में आशुतोश तिवारी के नाम पर मुहर लगाई है। अभी तक दतिया से 13 लोगों ने उप चुनाव के लिये नामांकन फार्म खरीदे है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने आज पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती की उच्च न्यायालय में चल रही याचिका खारिज होने के बाद अपनी लिस्ट जारी की।