रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल के नए सत्र का शुभारंभ रक्तदान शिविर से, 23 यूनिट रक्त दान कर किया
ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा नए रोटरी सत्र 2026-27 का शुभारंभ 1 जुलाई 2026 को दीनदयाल मॉल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया। शिविर में रक्तदाताओं के उत्साहपूर्ण सहयोग से 23 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया जी ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया तथा अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर डे और CA डे के अवसर पर समाज के स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दे रहे 7 चिकित्सकों एवं 10 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मान किया।कार्यक्रम के संयोजक विवेक मिश्रा एवं तपेश मिश्रा रहे। लर्निंग फैसिलिटेटर विद्या भूषण त्यागी तथा कार्यक्रम संरक्षक अतुल खंडेलवाल ने कार्यक्रम के सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रेखा अग्रवाल जीने कार्यक्रम का संचालन कियारोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल के अध्यक्ष के.के. अग्रवाल, सचिव संजय सप्रा तथा कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान में रोटरी वीरांगना की अध्यक्ष रितु सलूजा, सचिन आरती दुआ, पूर्व अध्यक्ष अनिल गर्ग, श्याम अग्रवाल, पवन जैन, नरेंद्र रोहिरा, कपिल जैन, दीपक बत्रा, विशाल बत्रा, वीरेंद्र जैन, अनिल गांधी रेखा अग्रवाल, सुनीता खंडेलवाल, सुनीता गुप्ता, जानवी रोहिरा, गीता अग्रवाल बौद्ध प्रकाश बौद्ध सहित क्लब के अनेक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।विशेष बात यह रही कि रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल के सदस्यों ने स्वयं भी रक्तदान कर समाज को मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हे