विनियमित कर्मचारियों को लाभ देने निगम सभापति तोमर ने निगमायुक्त को लिखा पत्र


ग्वालियर।  विनियमित कर्मचारियों को चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के समान नियमित वेतनमान का लाभ दिये जाने के संबंध में नगर सभापति मनोज तोमर ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर अवगत कराया है। 
निगम सभापति मनोज तोमर ने पत्र लिखकर अवगत कराया कि इंदौर नगर निगम में कार्यरत विनियमित कर्मचारियों को सर्वोच्च न्यायालय के पारित आदेश (आदेश का पैरा-1) परिपालन में चतुर्थ श्रेणी के नियमित कर्मचारियों के समान वेतन भुगतान किये जाने हेतु पात्र 532 कर्मचारियों का आदेश जारी कर लाभ प्रदान किया गया है। परिषद द्वारा भी समय-समय पर ग्वालियर नगर निगम में पदस्थ विनियमित कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति वेतन लाभ दिये जाने हेतु ठहराव पारित किये गये हैं। 
अतः नगर निगम में कार्यरत विनियमित कर्मचारियों को इंदौर नगर निगम द्वारा की गई प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही पूर्ण कर अतिशीघ्र नियमित कर्मचारियों के समानवेतन लाभ एवं अन्य लाभ दिये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा इस प्रक्रिया हेतु समय सीमा निर्धारित की जाये। निर्धारित समय सीमा में प्रक्रिया पूर्ण कर परिषद को प्रस्तावित करें।

posted by Admin
40

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->