चेंबर नामांकन फार्म निरस्त होने पर नाराजगी, विरोध जताया

ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में लगभग 72 फार्म निरस्त होनेसे चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों में नाराजगी बढ़ गई है। जिनके नामांकन फार्म निरस्त हुये है उन्होंने गुरूवार को चेंबर के निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर आपत्ति जताई और कहा कि उनके नामांकन फार्म जानबूझकर निरस्त किये गये हैं उन्हें बहाल किया जाये। अभी भी चेंबर में इन लोगों की भीड़ है जो अपने नामांकन फार्म बहाल किये जाने की मांग कर रहे हैं। 
जानकारी के मुताबिक चेंबर आफ कामर्स के चुनावों में लगभग 72 नामांकन फार्म विभिन्न तकनीकी गलतियों से निरस्त किये गये है। इन तकनीकी गलतियों में चेंबर के सदस्यता क्रमांक से लेकर फार्म के नाम व प्रत्याशी के नामों में भी फर्क है, जिसके कारण सूक्ष्म जांच में यह  नामांकन निरस्त हो गये हैं। नामांकन निरस्त होने से अब यह 72 लोग अपने चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इसमे लगभग 67 कार्यकारिणी व 5 विभिन्न पदों के प्रत्याशी है। 
नाराजगी बढ़ी
नामांकन निरस्त होने से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों में नाराजगी है। आज इन संबंधित लोगों ने चेंबर के निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय से भेंट कर अपनी नाराजगी भी जताई। इसमे कई लोगों ने निर्वाचन अधिकारी व उनके सहयोगियों पर मनमानी का आरोप भी लगाया और न्यायालय में जाने की धमकी भी दी है। 

posted by Admin
133

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->