लाल टिपारा देश की आदर्श गौशाला, बनेगा अमृत सरोवर: मंत्री कुशवाह

ग्वालियर ।  लाल टिपारा स्थित गौशाला देश की आदर्श गौशाला है, इसे कई बार बेहतर प्रबंधन, गायों की बेहतर देखभाल के लिए पुरस्कार मिल चुका है। गौशाला में अब अमृत सरोवर बनाया जाए इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यह बात आदर्श गौशाला में भ्रमण के दौरान सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कही। 
उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने गुरुवार को आदर्श गौशाला का भ्रमण किया, इस दौरान उन्होंने गौशाला में मियांवाकी पद्धति से किए गए पौधरोपण को देखा। इसके साथ ही उन्होंने बीमार ब्लॉक, बच्चा ब्लॉक, गाभिन (गर्भवती) ब्लॉक, दुधारू ब्लॉक आदि को देखा। इसके साथ ही उन्होंने सीएनजी प्लांट एवं पशु चिकित्सालय का भी भ्रमण किया।  इसके बाद उन्होंने गौशाला में गौ माता का पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौशाला का प्रबंधन कार्य संभाल रहे श्री कृष्णायन देशी गौरक्षाशाला के संतों को साधूवाद है, जिन्होंने इतना बेहतर प्रबंधन किया हुआ है। यहां पर हर गौमाता स्वस्थ्य, हष्ट-पुष्ट है। उनमें अलग ही चमक है। उन्होंने कहा कि यहां पर अमृत सरोवर बनना चाहिए, गौशाला में सरोवर के लिए जगह है, मैं यहां पर अधिकारियों से अमृत सरोवर के निर्माण के लिए बात करूंगा। जिससे यहां पर जल संचयन और संवर्धन हो सके। इस अवसर पर  भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, श्री कृष्णायन के संत मधुरेंद्रानंद महाराज उपस्थित थे। 

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->