ग्वालियर। सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं, ताकि सभी वर्गों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।
मंत्री कुशवाह ने गुरुवार को लश्कर क्षेत्र में लाला का बाजार के चमत्कारी हनुमान मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना के अंतर्गत 10 लाख रुपये की लागत से गोड़िया समाज के लिए निर्मित होने वाले कम्युनिटी हॉल का भूमिपूजन क्षेत्र की कन्याओं के हाथों से कराया। इस अवसर पर मंत्री कुशवाह ने कहा कि प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे गोड़िया समाज को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी और सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में पार्षद संजीव पोतनीस, डॉ. राकेश गौर, नेतराम गोड़िया, सत्यपाल जादौन, त्रिलोक राठौर, जयसिंह सेंगर, रामहेत इमले, गौरव बाजपेयी, सतीश कुशवाह, मनोज भार्गव, अंकित राजपूत, शशांक साहू, श्रीमती नीलिमा शिंदे, श्रीमती शोभा राठौर, श्रीमती वंदना खटीक, श्रीमती ज्योति इमले सहित स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।