विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन का हुआ शुभारंभ

ग्वालियर जिले में भी प्रदेश एवं देश के साथ विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन का शुभारंभ गुरुवार को जनपद पंचायत मुरार की ग्राम पंचायत उदयपुर स्थित नीम पर्वत पर किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर जाटव ने दीप प्रज्ज्वलित कर योजना का शुभारंभ किया। परंपरागत वेषभूषा में सजधज कर अतिथियों सहित प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया एवं शंखनाद के साथ योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सत्येंद्र घुरैया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, जनपद पंचायत मुरार के अध्यक्ष दिलराज किरार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित शंखवादक विक्रम ने लगभग पाँच मिनट तक शंखनाद किया। इस अवसर पर सरपंचों, सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में वीर नारी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से निर्मित पर्यावरण अनुकूल मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अभिनव पहल ने पर्यावरण संरक्षण और महिला स्व-सहायता समूहों की सृजनात्मक भूमिका का प्रभावी संदेश दिया। अंत में पौधरोपण किया गया तथा "विकसित भारत पार्क 2047" के निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई। यह पार्क विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रतीकात्मक पहल होगी।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->