चरित्र पर शंका होने पर पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

- तीन महीने से पति से अलग रहकर ई-रिक्शा चलाकर बच्चों को पाल रही थी महिला
ग्वालियर। पत्नी के चरित्र पर शंका होने पर एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति से विवाद के चलते तीन महिने से महिला अपने बच्चों के साथ आरामिल क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रह रही थी। हत्या की वारदात हजीरा थाना क्षेत्र स्थित आरा मील इलाके में बुधवार की दोपहर की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुये और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को पीएम के लिये भिजवाकर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय आरती दोहरे की उसके पति धर्मेन्द्र दोहरे ने महिला के चरित्र पर शंका होने पर गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि महिला का अपने पति धर्मेन्द्र से विवाद हो गया था और विवाद के बाद महिला अपने दोनों बच्चों के साथ आरामिल क्षेत्र में किराये का कमरा रहकर रह रही थी और ई रिक्शा चलाकर अपने बच्चों को पाल रही थी। मंगलवार को आरती से मिलने उसका पति धर्मेन्द्र उसके किराए के कमरे पर आया था। पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और वह देवर संजू के साथ उसके रहने को लेकर लगातार विवाद करता था। इसी शक के चलते दोनों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था और बुधवार की दोपहर धर्मेन्द्र ने आरती की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में सबसे चैंकाने वाली बात यह है कि घटना से करीब दो घंटे पहले आरती ने ई-रिक्शा मालिक उषा तोमर से अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उसने बताया था कि उसे अपने पति से जान का खतरा है। हत्या का खुलासा उस समय हुआ जब दोपहर करीब 1 बजे के बाद टमटम मलिक उषा तोमर किराए के कमरे पर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि कमरे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। जब उन्होंने कुंडी खोलकर अंदर देखा तो आरती मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले पर गला घोंटने के निशान थे। यह देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश के लिये घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज भी खंगाले, जिससे हत्यारोपी का पता चल सकें।
मृतिका आरती के बारे में बताया गया है कि वह पिछले दो से तीन महीनों से अपने पति धर्मेंद्र दोहरे से विवाद के चलते देवर संजू (पति की बुआ के बेटे) और अपने दो बेटों के साथ आरा मील क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रही थी। पति से अलग होने के बाद आरती ई-रिक्शा चलाकर अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। वह मकान मालिक के रिश्तेदार उषा तोमर की ई-रिक्शा चलाती थी और उसी से अपनी आजीविका चला रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब जांच शुरू की तो पुलिस को पता चला कि आरोपी धर्मेंद्र ने आरती को किले से धक्का देकर मारने का प्रयास किया था। हालांकि उस समय वह बच गई थी, और उसके पैर में चोट आई थी जिससे वह कुछ दिनों से लंगड़ा कर भी चल रही थी। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र शराब पीने का आदी था और मजदूरी का काम करता था। आए दिन मारपीट और जान से मारने की धमकियों से परेशान होकर ही आरती उससे अलग रहने लगी थी। आरती मूल रूप से मुरैना जिले के कैलारस की रहने वाली थी, जबकि आरोपी धर्मेंद्र दोहरे भिंड जिले के लहार का निवासी बताया जा रहा है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->