वार्ड 53 में डामर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन
ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 53 में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में डामर सड़क निर्माण कार्य का बुधवार को भूमिपूजन हुआ। यह महत्वपूर्ण विकास कार्य क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास, जनकल्याण और आम नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देती रही है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम में जिला संगठन महामंत्री इब्रहिम पठान, वार्ड पार्षद मंगल यादव, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।