क्रियेटिव के संवाद में अग्रवाल, भाकर, रामनिवास गायब, मयंक भी थोड़ी देर बैठे
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनावों के लिये इन दिनों सबसे ताकतवर रूप में उभरे क्रियेटिव हाउस के कोर ग्रुप के प्रमुख आयोजनों में गायब रहते हैं। यह सदस्य है ओमप्रकाश अग्रवाल, राधेश्याम भाकर, रामनिवास अग्रवाल। जबकि क्रियेटिव हाउस की कभी मुख्य कमान सम्हालने वाले स्व. विष्णु गर्ग के पुत्र मयंक गर्ग भी कभी कभार ही आते हैं और आते भी है तो वह औपचारिकता निभाकर चले जाते है।
मंगलवार को रंगमहल गार्डन में आयोजित व्यापारिक संवाद में कोर ग्रुप के विजय गोयल, राधाकिशन खेतान, हेमंत गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, महेश मुदगल, जगदीश मित्तल तो नजर आये लेकिन राधेश्याम भाकर, रामनिवास अग्रवाल व ओमप्रकाश अग्रवाल का अता पता नहीं था। मयंक गर्ग भी कुछ देर 5-10 मिनिट बैठकर चले गये। वहीं इतना जरूर हुआ कि प्रसिद्ध व्यवसायी अशोक गोयल भी मंच पर आकर बैठे, जबकि उन्हें व्हाईट हाउस का समर्थक माना जाता है।
भीड़ उमड़ी व्यापारियों की
इतना जरूर तय है कि क्रियेटिव हाउस के इस आयोजन में व्यापारी अनुमान से ज्यादा आये। लगभग 1500 लोगों ने भोजन किया। भोजन के कारण स्टेज परिसर में जरूर कम लोग पहुंचे, लेकिन भोजन पर मारामारी रही। रात 11.30 बजे चाट व भोजन भी कुछ स्टालों पर समाप्त हो गया था। जिस कारण कई लोगों ने फालसे व अमरूद्ध के फ्लेवर वाली आईसक्रीम जरूर खाई।