क्रियेटिव का जादू चल रहा, पांचों सीट जीतेंगेः सुरेश बंसल


ग्वालियर। क्रियेटिव हाउस के संयुक्त अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुरेश बंसल ने दावा किया है कि हाउस का जादू चेंबर से जुडे व्यापारियों और उद्योगपतियों के दिल में उतरा हुआ है। क्रियेटिव हाउस सदा व्यापारी हित में काम करता है, इसीलिये हमें व्यापारियों और उद्योगपतियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हम पांचों सीट जीत रहे है। 
बीती रात्रि मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स चुनावों की बेला पर आयोजित व्यापारी संवाद में संयुक्त अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुरेश बंसल ने कहा कि क्रियेटिव हाउस के पांचों प्रत्याशी लोकप्रिय है और समाज व व्यापार हित में सबके लिये तैयार रहते है। उन्हें व्यापारी तबके का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। मेरा दावा है कि हम पांचों सीट जिन पर क्रियेटिव हाउस प्रत्याशी खडे है वह भारी अंतर से जीतेंगे। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि चूंकि वह हाउस की ओर से सबसे सीनियर पद के प्रत्याशी है, इसीलिये वह उपाध्यक्ष पद पर लड रहे संदीप नारायण अग्रवाल. सचिव राकेश अग्रवाल रोम कम्प्यूटर, सह सचिव राकेश अग्रवाल (श्रीराम गारमेंट ) व कोषाध्यक्ष प्रत्याशी अजय गोयल को साथ लेकर मतदाताओं के दरवाजे पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि क्रियेटिव हाउस के हमारे सभी कोर ग्रुप मेंबर विजय गोयल, मुकेश अग्रवाल, राधाकिशन खेतान, महेश मुदगल, हेमंत गुप्ता, मयंक गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, राधेश्याम भाकर जैसे दिग्गज क्रियेटिव की जीत के लिये कार्य कर रहे है। 

posted by Admin
88

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->